न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिण में के गांधीवादी इंद्रमणि बडोनी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य करन सिंह थापा ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में लोक भाषा में प्रार्थना, देश भक्ति गीत व प्रतिज्ञा दी गई। भाषण प्रतियोगिता में साधना प्रथम, अंशिका कोहली द्वितीय, सीता शाह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भोजन में भट्ट की चूड़कानी परोसी गई।

error: Content is protected !!