न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर नैनीपातल के पास वहां एक मैक्स वाहन खाई में जा गिरा। वाहन में चार लोग सवार थे। मिली जानकारी के अनुसार एनएचपीसी की धौली गंगा जल विद्युत परियोजना में कार्यरत चार कर्मचारी सुबह धारचूला से हल्द्वानी के लिए रवाना हुए। सुबह लगभग 9:30 बजे नैनीताल के पास वाहन असंतुलित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में सवार कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को 108 वाहन से जिला चिकित्सालय भेजा गया है। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं लग सकता है। माना जा रहा है कि वाहन पाले में फिसल जाने से दुर्घटनाग्रस्त हुआ। ग्रामीण गौरव ने बताया कि इस क्षेत्र में पाला अधिक गिरता है उन्होंने प्रशासन व कार्यादारी संस्था से रेगुलर चूना छिड़कने की मांग की है।

error: Content is protected !!