न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। टनकपुर ऑल वेदर रोड में ग्यारदेवी, सिरमुडा और गुरना क्षेत्र में सुरक्षात्मक कार्य शुरू हो गए है। ग्रामीण संघर्ष समिति लंबे समय से इसके लिए आवाज उठा रही थी। समिति के अध्यक्ष राजेंद्र भट्ट की अगुवाई में आज ग्रामीणों ने निर्माणदायी संस्था के अधिकारियों से वार्ता की और सुरक्षात्मक कार्यों के लिए आवश्यक सुझाव दिये। आपदा काल में इन स्थानों पर चट्टान दरकने से खासा नुकसान हुआ था। कई घरों पर खतरा मंडरा रहा था। सुरक्षात्मक कार्य होने से लोगों को राहत मिलेगी

error: Content is protected !!