न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। नगर पालिका ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत रविवार को रई वार्ड में सफाई अभियान चलाया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी, निवर्तमान सभासद दिनेश कापड़ी, सिटी मिशन मैनेजर महेंद्र बिष्ट और घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी की टीम ने यक्षवती नदी के किनारे सफाई अभियान चलाया। कूड़ा कचरा एकत्र कर इसका निस्तारण किया गया। इस दौरान नगर के लोगों से नगर को साफ सुथरा रखने में सहयोग की अपेक्षा की गई।

error: Content is protected !!