न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक कर्मियों की हड़ताल जारी है। पिथौरागढ़ और चंपावत जनपद के अंतर्गत 852 डाकिये हड़ताल पर है जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों में डाक पार्सल आदि वितरण का कार्य ठप पड गया है। डाक नहीं मिलने से लोग खासे परेशान हैं। शुक्रवार को मंडलीय सचिव चरण सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह मेहरा भुवन चंद्र दयानंद खर्कवाल की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया।

error: Content is protected !!