न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन का द्विवार्षिक अधिवेशन प्राथमिक शिक्षक संघ भवन में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष जगत सिंह खाती, पूर्व कर्मचारी नेता एमसी जोशी, पीएस डीनिया, मेहरबान सिंह डोबाल ने संयुक्त रूप से अधिवेशन का शुभारंभ किया। अधिवेशन के पहले सत्र में कर्मचारी और शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। दूसरे सत्र में नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। केएस अधिकारी और भूपेंद्र सिंह भंडारी की देखरेख में कराए गए चुनाव में सौरभ चंद को जिला अध्यक्ष, ललित बसेडा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रीति वर्मा को उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र जोशी को जिला मंत्री ललित शाह को संयुक्त मंत्री त्रिलोचन भट्ट को संगठन मंत्री तथा जगत सिंह खाती को संरक्षक का दायित्व सौंपा गया। संचालन विजेंद्र लुंठी ने किया।

error: Content is protected !!