न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। शराब के नशे में वाहन चलाने और लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने पर पिथौरागढ़ पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश चंद्र पांडेय के नेतृत्व में अपर एसआई सुरेश सिंह ढेक ने वाहन चालक संदीप सिंह निवासी आठगांव शिलिंग को शराब के नशे में वाहन चलाने वाले पर गिरफ्तार किया। जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने और मिशन मर्यादा में 78 लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई और 21 लोगों का सत्यापन किया गया।

error: Content is protected !!