न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भरोसा दिलाया है कि 26 जनवरी से पहले हवाई सेवा और बेस अस्पताल का संचालन शुरू हो जाएगा। भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जोशी ने कहा कि मंगलवार को मुख्यमंत्री धामी ने नैनीसैनी हवाई पट्टी सभागार में भाजपा नेताओं की मौजूदगी में विधायक मयूख महर से क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को लेकर चर्चा की। सीएम ने विधायक को यहां की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। सीएम ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के बाद हवाई अड्डे के संचालन में आ रही दिक्कतों को दूर करने के हर संभव प्रयास किए हैं। पीएमओ और उड्डयन मंत्रालय से वार्ता कर हवाई सेवा के लिए फ्लाई विग कंपनी से करार किया गया है। बेस अस्पताल में डायलीसिस मशीन, सीटी स्कैन और अन्य स्टॉफ की व्यवस्था की है। विधायक महर ने भी उनकी बातों पर भरोसा जताया है। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, सहकारिता बैंक अध्यक्ष मनोज सामंत, पूर्व जिपं अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा, गणेश भंडारी, रघुवर सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!