न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। 1100 साल से चली आ रही छड़ी यात्रा बीते दिन पिथौरागढ़ पहुंची। यात्रा का रात्रि विश्राम होटल श्रेष्ठ में हुआ। यात्रा में लगभग 70 सन्यासी जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष महन्त प्रेमगिरी महाराज के नेतृत्व में चार धाम होते हुए यहां पहुंचे। मंगलवार को उत्तराखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष होटल श्रेष्ठ के स्वामी राम सिंह ने सपत्नी विधि-विधान से छड़ी की पूजा। इसके बाद यात्रा पूर्णागिरी धाम को रवाना हुई। महात्माओं ने पिथौरागढ़ वासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

error: Content is protected !!