न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। केंद्रीय विद्यालय पिथौरागढ़ में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्राचार्य भुवन चन्द्र जोशी ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया। शिक्षक अशोक कुमार ओझा ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन और उसके बाद की परिस्थितियों के बारे में नेहरू के योगदान के बारे में बताया। चंदन इगराल ने नेहरू के परिचय और उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला। हेमंती नितवाल ने आधुनिक भारत के निर्माण के लिया उनके प्रयासों की सराहना की। संगीत शिक्षक भास्कर कापड़ी के नेतृत्व में प्राथमिक विभाग के बच्चों ने कार्यक्रम किए। छात्रा समिका खर्कवाल, मोनिका मेहता, दिया सिरौला, सिया धानिक ने अपने विचार रखे।

error: Content is protected !!