न्यूज़ इंडो नेपाल

चंपावत। जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने जनपद वासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि दीपावली पर्व पर धन, समृद्धि और ऐश्वर्य के लिए माता लक्ष्मी व भगवान गणेश की पूजा की जाती है। उन्होंने लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि एवम खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि दीपावली प्रकाश का त्यौहार है। यह त्यौहार सबके जीवन में खुशहाली और आरोग्य लेकर आए। उन्होंने पर्व पर प्रदूषण फैलाने वाली वस्तुओं का प्रयोग न करने और इको फ्रेंडली तरीके से मनाए की अपील की है।

error: Content is protected !!