एन आई एन
पिथौरागढ़। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय गंगा दत्त शर्मा की धर्मपत्नी मोहिनी देवी का आज 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई, उनका अंतिम संस्कार कल प्रातः रामेश्वर घाट में होगा। उनके तीन पुत्र डॉ योगेश शर्मा, डॉक्टर जी के शर्मा , डॉक्टर नरेंद्र शर्मा लंबे समय से चिकित्सा सेवा में है। उनके निधन पर विधायक मयूख महर, पूर्व विधायक चंद्रा पंत ,मेयर कल्पना देवलाल, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन के राजेश मोहन उप्रेती सहित तमाम लोगों ने गहरा दु:ख जताया है।

error: Content is protected !!