न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। श्रीमती हीरा देवी भट्ट विवेकानंद विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज मुनस्यारी में वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न हुआ। विद्याभारती की निरीक्षण टीम में बागेश्वर के प्रधानाचार्य अब्बल सिंह टोपाल, गरूड़ के प्रधानाचार्य कैलाश चन्द्र जोशी, लोहाघाट के प्रधानाचार्य चन्द्रशेखर जोशी सहित निरीक्षक गौरव कुमार परिहार प्रवक्ता राजकीय इण्टर कॉलेज मुनस्यारी, नित्यानन्द मिश्रा आश्रम पद्धति स्कूल मुनस्यारी रहे। प्रधानाचार्य नवीन चन्द्र ने बताया कि यह निरीक्षण प्रतिवर्ष विद्याभारती द्वारा सुधारात्मक दृष्टि से किया जाता है। निरीक्षण टीम में आये प्रान्त खेल प्रमुख अब्बल सिंह टोपाल ने अनेकों खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर सम्मानित भी किया। अध्यक्ष प्रमोद कुमार द्विवेदी ने निरीक्षकों का वन्दना सभा में स्वागत किया। संस्थापक सदस्य एवं संरक्षक गोकर्ण सिंह मर्तोलिया ने विद्यालय के इतिहास के बारे में बताया।

error: Content is protected !!