न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पिथौरागढ़ की सचिव विभा यादव और तहसीलदार पिंकी आर्या ने न्यायिक बंदीगृह का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्धन कैदियों के लिए बनी योजना के बारे में जानकारी देते हुए उनके मामलों में चल रही पैरवी के बारे में जायजा लिया। सचिव ने कानूनी सहायता रक्षा परामर्शदाता के बारे में जानकारी दी। कहा कि अब हर अभियुक्त निशुल्क पैरवी हेतु अधिवक्ता प्राप्त करने को अधिकृत है। अपने मामलों की जानकारी ऑनलाइन भी प्राप्त कर सकते हैं। यह सुविधा दीवानी एवं दांडिक मामलों में लागू है।

error: Content is protected !!