न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। मुवानी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दर्शक आनंद उठा रहे हैं। दूसरे दिन अनेक प्रतियोगिता आयोजित की गई।शुभारंभ सीनियर सिविल जज विभा यादव, बाल विकास अधिकारी पिथौरागढ़ निर्मल बसेड़ा और थानाध्यक्ष थल योगेश कुमार द्वारा संयुक्त तौर पर किया गया। प्रातः कौशल्या राठौर स्मृति वालीबॉल टूर्नामेंट और दिवंगत बॉक्सर गीतिका राठौर स्मृति मिनी मैराथन आयोजित हुआ। साथ ही स्व. इंस्पेक्टर गम्भीर सिंह कठायत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, स्वतंत्रता सेनानी जोहार सिंह निबंध प्रतियोगिता, स्वतंत्रता सेनानी केशर सिंह मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई।

error: Content is protected !!