न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पिथौरागढ़ में सतत विकास पर एक दिवसीय व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य भुवन चंद्र जोशी ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए इस अवधारणा को साकार करने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता मानस इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डॉ अशोक पंत ने कहा कि सतत विकास से ही जीवन को सुखमय और सुरक्षित बनाया जा सकता है ,उन्होंने कहा कि आज की आवश्यकताओं की पूर्ति के बदले में भविष्य को खराब नहीं किया जाना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन अशोक ओझा ने किया। इस अवसर पर समीर वर्मा जगदीश पांडे अनिल बिष्ट मनोज खाती पल्लवी राठी अजहर खान विनोद गर्खाल आदि ने विचार रखें।

error: Content is protected !!