न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर पालिका ने बुधवार से फिर अभियान शुरू कर दिया है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी के निर्देशन में पालिका की टीम ने नगर में चेकिंग अभियान चलाया। सात दुकानों से सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद की गई व्यापारियों पर ₹3800 चालान की कार्रवाई की गई। अधिशासी अधिकारी ने कहा है की सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चेकिंग अभियान टीम में राजस्व निरीक्षक प्रकाश चंद्र पांडे श्यामलाल महेंद्र बिष्ट दीपक वल्दिया किशोर सिंह शामिल थे।

error: Content is protected !!