न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। डीडीहाट अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर आंदोलन के 50 वें दिन तहसील वार्ड की मातृ शक्ति ने धरना दिया। उन्होंने विधायक पर अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि सुविधाएं नहीं होने से अल्ट्रासाउंड के लिए गर्भवतियों को पिथौरागढ़ की दौड़ लगानी पड़ती है। यहां कमला डांगी, दीपा कन्याल, सुखी पांगती, गीता जोशी, भावना चौहान, दीक्षा पानू, उमा कन्याल समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं।

error: Content is protected !!