न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। मानस कॉलेज ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित जिला स्तरीय बाल विज्ञान महोत्सव के दूसरे दिन जिला बाल विज्ञान समन्वयक डॉ. विकास पंत को सम्मानित किया गया। समाजसेवी दीपा जोशी और बालिका इंटर कॉलेज ऐंचोली की प्रधानाचार्य लक्ष्मी बल्दिया ने उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डा. पंत पिछले 20 वर्षों से विज्ञान समन्वय के रूप में कार्य कर रहे हैं। उनके दिशा निर्देशन में जिले के बाल वैज्ञानिकों ने राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जिले का नाम ऊंचा किया है। इस अवसर पर सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक प्रोफेसर अजीत सिंह मानस कॉलेज के संस्थापक डॉक्टर अशोक पंत, निदेशक डॉ. देवाशिष्ठ पंत, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश भंडारी चंपावत जिले के विज्ञान समन्वयक वीरेंद्र सिंह कन्याल मौजूद रहे।

error: Content is protected !!