न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेश पर थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश चन्द्र पाण्डेय एवं एसओजी प्रभारी हेम चन्द्र तिवारी के नेतृत्व में ग्राम क्वीतड़ व चिमतोली में लगभग 12 नाली भूमि में अवैध रुप से की जा रही भांग की खेती को नष्ट किया गया। पुलिस टीम ने ग्रामीणों को भविष्य में भांग की खेती न करने व नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया। ग्राम लेलू में युवक मंगल दल के साथ नशा मुक्ति अभियान चलाया।

error: Content is protected !!