न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के मोस्टामानू मेले में लोकगायक कैलाश कुमार के गीत की वीडियो लांचिंग की गई।मोस्ट्यामानू मेला मा नाम से जारी इस गीत में संगीतकार रणजीत सिंह, निर्दशन राजू मैगी का है। गीतकार कैलाश कुमार हैं। वीडियो एल्बम के विमोचन समारोह में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र बोरा, नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत, रेडक्रास सोसाइटी उपाध्यक्ष भगवान सिंह बिष्ट, सुभाष फुलेरा, इफ्को आंवला बरेली के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी राम सिंह, दिलीप सिंह वल्दिया, प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश जोशी, जनकवि जनार्दन उप्रेती, प्रसिद्ध एंकर कैप्टन दीवान सिंह वल्दिया आदि. मौजूद रहे।

error: Content is protected !!