न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। भारत से विस्फोटक सामग्री बनाने में उपयोग की जाने वाली सामग्री लेकर नेपाल पहुंची एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बैतडी जिले के डीएसपी दीपक गिरी ने बताया कि महिला पुष्पा बोरा आलू के बोरे में 10 किलो सोडा और दो किलो गंधक छुपा कर लाई थी, जबकि यह सामग्री एक देश से दूसरे देश में ले जाए जाने पर प्रतिबंध है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला अनुसंधान शाखा को सौंपा गया है। अंतर्राष्ट्रीय पुल पर तैनात भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देकर महिला नेपाल पहुंच गई।

error: Content is protected !!