18-Feb-2026

एन आई एन

पिथौरागढ़।  गिनी वन पंचायत में हुई ग्रामीणों की बैठक में जंगलों को आग से बचाने के लिए 24 घंटे तत्पर रहने का निर्णय लिया गया। वन प्रभाग के तत्वाधान में आयोजित बैठक में वन दरोगा त्रिलोक सिंह राणा ने कहा कि जंगलों को आग से बचाने के लिए वन विभाग आम जनता को अभियान का हिस्सा बना रहा है।

उन्होंने कहा कि वनाग्नि नियंत्रण में वन पंचायतों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। सरपंच देव सिंह ने कहा कि आग की सूचना देने, आग बुझाने में योगदान देने वालों को वन पंचायत सम्मानित करेगी। संचालक संस्था सोसायटी फार एक्शन इन हिमालय के अध्यक्ष जगत सिंह मर्तोलिया ने कहा कि जंगलों को आग से बचाने के लिए नया मॉडल तैयार किया जा रहा है।



Share on Facebook Share on WhatsApp