
एन आई एन
पिथौरागढ़। शिक्षाविद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री केडी लुईस का आज निधन हो गया। वह एलडब्लूएस में प्रधानाचार्या पद पर तैनात रही और वर्तमान में दयासागर स्कूल की संरक्षक थी, वे लंबे समय तक कांग्रेस में सक्रिय रही, उनके निधन का समाचार मिलते ही विधायक मयूख महर, पूर्व सांसद महेंद्र सिंह माहरा ने उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, महेंद्र सिंह लुंठी, खीमराज जोशी आदि ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है।