एन आई एन
पिथौरागढ़। कांग्रेस ने पाकिस्तान द्वारा सीज फायर का उल्लंघन करने की कड़ी निंदा की है। भारतीय सेना और सरकार का समर्थन करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिए जाने की जरूरत है। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष नारायण सिंह बोरा, यूथ विधानसभा अध्यक्ष अनिल बिष्ट, महासचिव पारस धानिक, यूथ उपाध्यक्ष पवन बोरा, समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
