
एन आई एन
पिथौरागढ़। पृथ्वी दिवस पर इको क्लब मिशन लाइफ कार्यक्रम के तहत जीआईसी पीपलकोट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य मोहन चंद पाठक ने पृथ्वी के बढ़ते तापमान, पिघलते ग्लेशियर और तेजी से घटती हरियाली की जानकारी देते हुए कहा कि यह चीज बता रही है कि पृथ्वी की सेहत ठीक नहीं है। उन्होंने इस वर्ष की पृथ्वी दिवस की थीम “हमारी शक्ति हमारी पृथ्वी” की जानकारी विद्यार्थियों को दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने परिसर में लगाए गए पौधों की निराई गुड़ाई और सिंचाई की।