एन आई एन
पिथौरागढ़। खराब मौसम के चलते गुरुवार को भी दिल्ली, हल्द्वानी और देहरादून के लिए संचालित होने वाली विमान सेवाएं नहीं चल सकी। मिली जानकारी के अनुसार आज भी विजिबिलिटी कम थी। जिसके चलते विमान पिथौरागढ़ नहीं आए। विमान सेवा ठप होने से यात्रियों को खासी दिक्कत हो रही है। बता दें कि मंगलवार को भी विमान सेवाएं बाधित रही थी, काफ़ी लोगों को एमरजेंसी पड़ने पर भी टैक्सी से यात्रा करनी पड़ी। जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

error: Content is protected !!