एन आई एन
पिथौरागढ। प्रख्यात नेत्र सर्जन पद्मश्री डॉक्टर जीवन सिंह तीतियाल ने कहा है कि वे जल्द ही कैंसर जागरूकता के लिए कार्य शुरू करेंगे। उन्होंने कहा आंखों को स्वस्थ रखने के लिए मोबाइल से दूरी बनाएं। बता दें कि डॉक्टर तीतियाल आज पिथौरागढ़ नगर के ऐंचोली स्थित रं जनजाति छात्रावास पहुंचे। छात्रावास में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में उन्होंने रं समाज के लोगों को संबोधित किया। संस्था अध्यक्ष मानसिंह गर्ब्याल की अगुवाई में उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर लोक गायक कमलजीत ढकरियाल ने उनके स्वागत में गीत प्रस्तुत किया। सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जयराज सिंह नबियाल ने युवाओं से पद्मश्री जीवन सिंह तीतियाल के जीवन से प्रेरणा लेने को कहा। इस दौरान डॉक्टर तीतियाल ने अपनी भाषा और संस्कृति के संरक्षण पर जोर दिया। कार्यक्रम में संस्था के केंद्रीय सचिव करण सिंह, प्रभाकर रौंकली, मोहन सिंह रौतेला, हेमसिंह गुंज्याल, नम्रता गर्ब्याल, शकुंतला रायपा, किरण दुग्ताल, बिशन सिंह दुग्ताल, लाल सिंह बोनाल, अतुल सिंह पायर, डॉ शशि फिरमाल, पुष्पा गर्ब्याल, मदन सिंह ह्यांकी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!