
एन आई एन
पिथौरागढ़। अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। बीती रात्रि कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा था, इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोकने पर चालक ने अपना वाहन तेजी से भगा दिया। पुलिस ने पीछा कर वाहन को रोक लिया। वाहन की तलाशी लिए जाने पर 21 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इस मामले में सूरज उर्फ सतीश चंद्र जोशी निवासी फगाली को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही वाहन को सीज भी कर दिया गया है। पकड़ी गई शराब की कीमत ₹200000 आंकी गई है।