
एन आई एन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के सीमांत क्षेत्र में नकली नोटों के साथ पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के मुताबिक बलुवाकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत समीर उल रहमान निवासी दरियागंज दिल्ली, आसिफ और शोएब निवासी चावड़ी बाजार दिल्ली के साथ, मुनस्यारी निवासी नितिन को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों से 29000 के नकली नोट प्राप्त हुए हैं। चारों लोग स्विफ्ट कार में सवार थे। कार को सीज कर दिया गया है। कार संदिग्ध रूप से सड़क के किनारे खड़ी थी। तलाशी लेने पर नकली नोटों की बरामदगी हुई है। बता दें कि यह सभी लोग भारत नेपाल सीमा क्षेत्र से लगे बाजारों में नकली नोट चलाने के लिए आए थे। जिले में हाल के वर्षों में नकली नोट पकड़े जाने का यह पहला मामला है।