
एन आई एन
खटीमा। मनोहर लाल, कमांडेंट 57 बटालियन एसएसबी के निर्देशन में एसएसबी ने सीमांत क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। जिसमें अपराधियों और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।जिससे सीमांत क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल स्थापित किया जा सके।
इस कड़ी में डी कंपनी बनबसा द्वारा जसबनता सेनापति, सहायक कमांडेंट के देखरेख में भारत-नेपाल चेक पोस्ट पर एक टीम जांच की प्रक्रिया में लगी हुई थी। जांच के दौरान एक नाबालिग लड़की(16 वर्ष) नेपाल से भारत आ रही थी। जिसके साथ एक युवक (20वर्ष) था। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने खुद को रिश्तेदार बताया और सुरक्षा कर्मियों को भ्रमित करने की कोशिश की। हालांकि, आगे की जांच में यह खुलासा हुआ कि युवक लड़की को बिना उसके परिवार की अनुमति के शादी के बहाने भारत ले जा रहा था।
इस जानकारी के बाद लड़की को शांति पुनर्वास केंद्र (एनज़ीओ नेपाल) को सौंप दिया गया। और युवक को नेपाल पुलिस (गड्डा चौकी) के हवाले किया गया। यह अभियान एसएसबी की तत्परता और दृढ़ संकल्प का एक शानदार उदाहरण है, जो न केवल सीमा सुरक्षा को मजबूत करता है, बल्कि मानव तस्करी जैसी घिनौनी घटनाओं की रोकथाम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।इस कार्यवाही में मुख्य आरक्षी विट्ठल चौहान एवं सतेंद्र सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मृदुल पांडेय
खटीमा।