
एन आई एन
पिथौरागढ़। सांस्कृतिक विकास समिति की बैठक टकाना में संपन्न हुई। बैठक में होली आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न होने पर नगर में रहने वाले क्षेत्र वासियों का आभार जताया गया। होली कमेटी के अध्यक्ष डीएन जोशी, मुख्य संचालक रविंद्र जोशी, एडवोकेट रमेश चंद्र जोशी का विशेष आभार जताते हुए कमेटी का आय-व्यय प्रस्तुत किया गया। साथ ही नई सुझावों पर विचार विमर्श हुआ। बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रकाश जोशी को मंत्री, विपिन जोशी को सहायक कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में सुभाष जोशी, गणेश जोशी, लोकमणी जोशी, हेम जोशी, बसंत जोशी, घनश्याम जोशी, कैलाश जोशी, खिलानंद जोशी, अंबिका नंदन जोशी आदि मौजूद रहे।