
एन आई एन
पिथौरागढ़। भाजपा सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर आज जिले भर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सरकार की उपलब्धिययों पर प्रकाश डालने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। पिथौरागढ़ नगर के रामलीला मैदान में मुख्य अतिथि विधायक बिशन सिंह चुफाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को वर्चुअल रूप में सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता की भागीदारी से ही देश और राज्य का विकास संभव है। जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने कहा कि सीमांत जिले पिथौरागढ़ में पिछले तीन वर्षों बेहद महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। एयरपोर्ट का संचालन हो रहा है, जिससे यात्रियों को सुविधा मिल रही है। पर्यटन विकास गति पकड़ रहा है। आदि कैलाश आने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाएं। लोगों ने यूसीसी पोर्टल पर अपने विवाह पंजीकृत किये। कार्यक्रम में छलिया दल भीमराम एंड पार्टी ने शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर दीपक सैनी, एसपी रेखा यादव, नगर निगम मेयर कल्पना देवलाल, जिला पंचायत की प्रशासक दीपिका बोरा, भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, दर्जा मंत्री गणेश भंडारी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बल्दिया, जगत सिंह खाती, सीएमओ जे एस नबियाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी अधिकारी आशुतोष सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए जाजरचिंगरी स्कूल के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर जोशी को मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए तथा खर्कदौली के प्रधान कुंडल महर को ग्राम पंचायत को टीवी मुक्त करने के लिए सम्मानित किया गया। आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया शिविर में 202 मरीजों की जांच का दवा वितरित की गई। शिविर आयोजन में आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. चंद्रकला भैंसोडा, डॉ. उषा बृजवासी, डॉ. यामिनी जुकरिया आदि ने सहयोग दिया।