


काली कुमाऊं की होली की अलग है पहचान
एन आई एन
पिथौरागढ़। काली कुमाऊं जन सेवा समिति ने छोड़ी के बाद शनिवार शाम गांधी चौक में टीके की होली का आयोजन किया। होली सुनने और देखने के लिए सैकड़ो की भीड़ पहुंची। गिरीश चंद्र जोशी, हिमांशु भट्ट, कमल जोशी, भूवन कलखुड़िया ने जोरदार ढोल बजाया। हिमांशु खर्कवाल, गोविंद उपाध्याय ने झांझ में संगत दी। मोडी के रूप में ललित गढ़कोटी नित्यानंद जजरिया रहे। पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह माहरा, हरीश भट्ट, महेश खर्कवाल, महीप गहतोडी, मनोज जोशी, दिनेश खर्कवाल, हरीश पंगरिया, कैलाश जोशी आदि शामिल रहे। पहली बार होली में लड़कियों और महिलाओं ने भी होली गायन किया। होली को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह दिखा। समापन पर मुरली मनोहर लाल प्रभु तुम युग युग में अवतार भये होली गीत गाया गया।
