एन आई एन
पिथौरागढ़। ब्रह्मकुमारी राजयोग केंद्र चिमस्यानौला में शुक्रवार को भव्य होली कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बीके डॉ. उमा पाठक ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने होली के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि यह पर्व राग और द्वेष को दूर कर जीवन में आगे बढ़ने का संदेश देता है। बीके डॉ. भागीरथी गर्ब्याल ने होली के विभिन्न धार्मिक सांस्कृतिक पहलुओं को समझाया। यामिनी ओझा ने शास्त्रीय होली गायन किया। कार्यक्रम में तमाम महिलाएं मौजूद रही।

error: Content is protected !!