
एन आई एन
पिथौरागढ़। वंचित राज्य आंदोलनकारी समिति की नई कार्यकारिणी गठित कर ली गई है। जिला अध्यक्ष जगदीश जोशी ने बताया कि वरिष्ठ आंदोलनकारी गोविंदी कोरंगा को संयोजक और भगवती पुनेठा को संरक्षक का दायित्व दिया गया है। गोविंद सिंह बोरा धीरज पाटनी पुष्पा उपाध्याय को उपाध्यक्ष राजेंद्र पांडे पवन पाटनी को महामंत्री गजेंद्र सिंह बोरा केशव दत्त देवलाल को मंत्री सोनू वर्मा को कोषाध्यक्ष रमेश सिंह बिष्ट को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। सात लोगों को कार्यकारिणी में बतौर सदस्य शामिल किया गया है। केंद्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह रावत ने कार्यकारिणी को अनुमोदित कर दिया है।