एन आई एन
पिथौरागढ़। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के छठे चरण में गोवंश, महिवंश पशुओं को रोगों से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान का शुभारंभ दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी ने किया। उन्होंने अधिक से अधिक पशुओं को टीका लगाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. लाल सिंह सामंत, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज जोशी, डॉक्टर प्रेमलता, डॉक्टर दीक्षा आदि मौजूद रहे। यह अभियान 45 दिनों तक चलेगा।

error: Content is protected !!