एन आई एन
पिथौरागढ़। पदोन्नति की मांग को लेकर स्वास्थ्य विभाग के मिनिस्टियल कर्मचारियों का आंदोलन शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने कहा कि केवल मुख्य प्रशासनिक अधिकारी और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर ही पदोन्नति की गई है। प्रशासनिक अधिकारी, प्रधान सहायक, वरिष्ठ सहायक के पदों पर पदोन्नति नहीं हो रही है। संगठन के जिला महामंत्री कमलेश जोशी नेकहा, जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहां जिला अध्यक्ष विक्रम रौतेला, प्रांतीय संगठन मंत्री देवराज सिंह कन्याल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम सिंह मेहता, सुंदर मर्तोलिया, स्तुति कुंवर, लता मर्तोलिया, राजेश्वरी वर्मा समेत तमाम कर्मियों ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। हड़ताल के चलते सीएमओ कार्यालय में कामकाज नहीं होने से दूर से आए लोगों को खासी दिक्कत हो रही है।

error: Content is protected !!