
एन आई एन
पिथौरागढ़। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों का आज पार्टी कार्यालय में केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने मंडल अध्यक्षों को पार्टी की रीति नीति से अवगत कराते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कैलाश धामी, होशियार बिष्ट, रघुवीर सिंह खोलिया, भगत सिंह मेहरा, देवेंद्र चुफाल, कमल कन्याल, दीपेश जंगपांगी, पूरन खोलिया, सुनील चंद, अमित कुमार बम, अशोक भट्ट, विप्लव शाह, मनोज कार्की, संजेश मेहता, भगवान सिंह बिष्ट का माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी महामंत्री दीपक कार्की, दर्जा मंत्री गणेश भंडारी, नगर निगम मेयर कल्पना देवलाल, जिला महामंत्री राकेश देवलाल, ललित पंत, मनोज सामंत, कोमल मेहता, धन सिंह धामी आदि मौजूद रहे।