
एन आई एन
पिथौरागढ़। चमोली के माणा गांव के पास हिमस्खलन में जिस मजदूर सुनील कुमार को लापता मानकर खोजबीन की जा रही थी वह हिमाचल प्रदेश में अपने गांव कांगड़ा में सुरक्षित मिल गया। मजदूर ने खुद फोन कर अपने गांव में होने की जानकारी दी। कार्य कर रही कंपनी को यह पता ही नहीं था कि मजदूर छुट्टी पर अपने गांव गया हुआ है। इस हादसे में 54 लोग बर्फ में दब गए थे, जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई है।