
एन आई एन
पिथौरागढ़। भवन एवं अन्य सन्न निर्माण कर्मकार कल्याण संघ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष का दायित्व अर्जुन धौनी को सौंपा गया है ,उनकी नियुक्ति से मजदूरों में खुशी की लहर है। प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र कुरील ने उन्हें नियुक्त किया है। प्रेम राम को कर्मकार कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। प्रेम राम ने संघ के प्रति आभार जताते हुए कहा मजदूरों के हितों के लिए हमेशा सक्रिय रहेंगे। तमाम लोगों ने दोनों को बधाई दी है।