न्यूज आईएन
खटीमा। नगर पालिका खटीमा के चुनाव में ऐतिहासिक जीत प्राप्त होने पर नगर पालिका के सभी सभासद और नगर पालिका अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय जनता द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद अभिनंदन समारोह 25 फरवरी को थारू राजकीय इंटर कॉलेज में संपन्न होगा। जिसको लेकर मुख्यमंत्री के खटीमा आगमन पर लोहिया हेड रोड से थारू राजकीय इंटर कॉलेज तक नगर पालिका अध्यक्ष के साथ रोड शो किया जाएगा, जिसमें क्षेत्रीय जनता जगह-जगह मुख्यमंत्री एवं नगर पालिका अध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा। रोड शो के बाद मुख्यमंत्री धामी दोपहर 2 बजे खटीमा की जनता को थारू राजकीय इंटर कॉलेज में संबोधित करेंगे।
मृदुल पांडेय
खटीमा।