एन आई एन
पिथौरागढ़। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव के तहत मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रतिनिधियों की तैनाती कर दी गई है। मूनाकोट विकासखंड के लिए सुनील चंद को मंडल अध्यक्ष और संजीव जोशी को मंडल प्रतिनिधि बनाया गया है। उन्हें यह जिम्मेदारी जिला चुनाव अधिकारी गोविंद पिलख्वाल ने दी है। मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर सुनील चंद ने विधायक बिशन सिंह चुफाल और संगठन के पदाधिकारियों का आभार जताया है।