न्यूज आईएन
खटीमा। क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य चौक पर अमेरिका की ओर से की गई कार्रवाई के विरोध में बेड़ियां बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।
उनका कहना है कि अमेरिका ने भारतीयों को बेरहमी और जलालत से वापस भेजा, लेकिन बड़ी डींगे हांकने वाली मोदी सरकार मौन है। उन्होंने कहा कि दुख इसलिए कि वापस लौटे हिंदुस्तानियों के अरमान बेड़ियों में और सपने जंजीरों में जकड़े हैं। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश कार्यकारणी सदस्य उमेश सिंह राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद चंद, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेंद्र आर्य , महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रेखा सोनकर, राज किशोर सक्सेना आदि थे।

मृदुल पांडेय
खटीमा।

error: Content is protected !!