न्यूज आईएन
खटीमा। क्षेत्र के नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी द्वारा क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान वृंदावन कॉलोनी के निवासियों ने उनसे मुलाकात कर उनके समक्ष कॉलोनी की समस्याएं रखी। पूर्व छात्र नेता हरीश तिवारी के नेतृत्व में वृंदावन कॉलोनी वासियों ने कॉलोनी में खराब स्ट्रीट लाइट सही करने, लगभग 300 मीटर सीसी रोड निर्माण, जल भराव की समस्या सहित वृंदावन कॉलोनी में मंदिर का जीर्णोद्धार, कूड़ा गाड़ी की व्यवस्था करने एवं वार्ड में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति करने आदि मांगे की। जिसे लेकर पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि जल्द ही नगर पालिका द्वारा इन सभी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान समस्त भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

मृदुल पांडेय
खटीमा।

error: Content is protected !!