एन आई एन
पिथौरागढ़। डीडीहाट में नव गठित सैनिक कल्याण बोर्ड में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के रूप में कर्नल भूपेंद्र धामी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष विक्रम भाटिया के एस भाटिया पुष्कर सिंह धामी आदि ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि अब क्षेत्र के पूर्व सैनिकों की समस्याओं का त्वरित गति से समाधान होगा।