एन आई एन
पिथौरागढ़। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की पूर्व छात्रा डा. मीना उपाध्याय उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयनित हुई हैं। उन्होंने मात्र 26 साल की उम्र में यह सफलता हासिल की है। मीना ने इतिहास विषय से चार बार यूजीसी नेट उत्तीर्ण की। मीना के पिता आनंद बल्लभ उपाध्याय पुरोहित है और माता ललिता गृहिणी है। विद्यालय की प्रधानाचार्य रेखा जोशी सहित तमाम लोगों ने उन्हें इस सफलता पर शुभकामनाएं दी है।

error: Content is protected !!