एन आई एन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के नजदीकी कासनी गांव के रहने वाले पूर्व सैनिक नारायण सिंह का 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वह मूल रूप से बरूडी लोहाघाट के निवासी थे। पूर्व सैनिक संगठन ने आज उनके आवास पर पहुंचकर तिरंगा और पुष्प चक्र अर्पित किए। उन्होंने अपने सेवा काल में राजस्थान, गुजरात, अरुणाचल में सेवा दी। वे 1971 और 1999 के युद्ध में भी शामिल रहे। श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व सैनिक संगठन के सचिव रमेश सिंह महर, शेर सिंह, दयाल सिंह, नवीन गिरी, दौलत सिंह, किशन सिंह धामी आदि शामिल रहे।

error: Content is protected !!