एन आई एन
पिथौरागढ़। अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। अस्कोट के थाना अध्यक्ष सुरेश कंबोज ने जोग्यूडा तिराहे के निकट नारायण राम निवासी तीतरी को पांच लीट कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। गंगोलीहाट थाना अध्यक्ष हीरा सिंह डांगी ने मल्ला गर्खा में ढाबे में शराब परोसने वाले जगदीश सिंह खाती को दो बोतल अवैध शराब के साथ पकड़ा। इसके अलावा मिशन मर्यादा और यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 88 व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।