एन आई एन
पिथौरागढ़। एसएसबी की 55वीं वाहिनी ने नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत तडेमियां गांव में निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण सोमवार को शुरू किया। सिलाई प्रशिक्षण में 15 महिलाएं भाग ले रही हैं। महिलाओं को सिलाई के साथ ही परिधान निर्माण की बारीकियां सिखाई जाएंगी। सिलाई प्रशिक्षण को लेकर महिलाएं खासी उत्साहित हैं। सिलाई प्रशिक्षण का शुभारंभ 55 वी वाहिनी के कमांडेंट आशीष कुमार के मार्गदर्शन में सहायक कमांडेंट प्रतीक ने किया। प्रशिक्षण 5 दिनों तक चलेगा।
